NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : एसपी, सांसद व विधायक के आश्वासन के बाद लत्तीपुर चौक पर दुकानें खुलीं

खरीक :लत्तीपुर गोलीकांड मामले में गिरफ्तार लत्तीपुर निवासी गंगा दियारा का कुख्यात पप्पू यादव गिरोह के मुख्य शूटर सकला यादव और उसको शरण देने के आरोप में गिरफ्तार इसी गांव के मनीष कुमार को पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकाने पर छापामारी कर रही है।

Whatsapp group Join

कुख्यात सकला यादव की गिरफ्तारी के बाद से लत्तीपुर चौक पर गोलीबारी का खेल फिलहाल थम गया। किन्तु, ग्रामीणों का खौफ अब है। लत्तीपुर गोलीकांड की घटना पर नवगछिया एसपी पूरण झा पैनी नजर है।

स्थानीय पुलिस से पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। स्थिति का गुप्त रूप से जानकारी लेने के लिए सुबह एसपी सादे लिवास में लत्तीपुर चौक पहुंचे थे। फिर दोपहर में कई थाने की पुलिस के साथ लत्तीपुर चौक पहुंचे। दुकानदारों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए काफी समझाया। इसके बाद सांसद अजय मंडल एवं बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र के आश्वासन के बाद देर शाम दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है