NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : एनएच-31 पर बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

नवगछिया : नवगछिया एनएच-31 पर बिजली विभाग कार्यालय के सामने ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान गोपालपुर थाना के गोसाईगांव निवासी श्याम सुंदर साह के बेटे रवि कुमार (21) के रूप में हुई है। हादसा शनिवार सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है। मृतक रवि घर से राइडर बाइक लेकर नवगछिया जीरोमाइल स्थित अपने पान की दुकान को खोलने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से खाद लदे ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी, जिससे रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने और परिजनों ने रवि को नवगछिया प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद भागलपुर इलाज के लिए ले गए। सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक भागलपुर के निजी अस्पताल में रवि का इलाज चलता रहा था।

Whatsapp group Join

परिजनों का कहना है कि उस दौरान रवि होश में था। 3:00 बजे के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम परिजनों ने रवि का शव नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां नौवगछिया पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद यातायात थाना पुलिस ने ट्रैक्टर व बाइक को जब्त कर थाने लेकर आई।

रवि चार भाइयों में दूसरे नंबर का था घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार वालों का रो रो का बुरा हाल घटना की जानकारी मिलते ही मां सरोजनी देवी अपने बेटे के शव के पास दहाड़ मार कर रो रही थी वही पिता श्याम सुंदर साह बदहवास हो रहे थे मृतक रवि कुमार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था एक वर्ष पूर्व उसके चाचा की भी सड़क दुर्घटना में ही मौत हुई थी रवि की मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया है।

नवगछिया थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने कहा कि मृतक के पिता श्याम सुंदर साह के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है कार्रवाई की जा रही है

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है