नवगछिया : एनएच-31 पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में 3 लोग घायल
नारायणपुर| एनएच-31 पर नवोदय चौक के पास गुरुवार सुबह करीब 11:15 बजे खगड़िया से भागलपुर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने सामने से स्कूटी में टक्कर मार दी।
इस हादसे में स्कूटी सवार पंचायत रोजगार सेवक मुंगेर के हवेली खड़गपुर के मुजफ्फरपुरगंज निवासी शंकर पोद्दार, भागलपुर के सुरखीकल निवासी मो. राजा अंसारी और नाथनगर के नरगा चौक निवासी मो. फैयाज अंसारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

