नवगछिया : एनएच-31 पर गुरुवार रात ट्रक चोरी.. मामले की जांच शुरू
नारायणपुर में भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर गुरुवार रात एक ट्रक चोरी हो गया। यह ट्रक बालू लोड करने कटिहार से जमुई जा रहा था और नारायणपुर बस स्टैंड चौक से एक किलोमीटर आगे सड़क किनारे खड़ा था। शुक्रवार सुबह जब चालक लौटा, तो ट्रक गायब था।
ट्रक मालिक जयकिशोर चौधरी ने भवानीपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि ट्रक संख्या BR11GD 4821 नवगछिया से काम करवा कर पहुंची थी।
गुरुवार दोपहर ट्रक खराब हो गई, और चालक ने इसे सड़क के किनारे खड़ा किया। ट्रक की मरम्मत के लिए मिस्त्री बुलाने के बाद चालक डर के कारण लौट गया। जब वह सुबह आया, तब ट्रक वहां नहीं था। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।.


