NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया : एनएच 31 पर अज्ञात वाहन के धक्का से महिला की मौत

नवगछिया:  कठेला निवासी अर्द्ध विछिप्त महिला सीता देवी (62) को शनिवार की सुबह एनएच 31 स्थित बगड़ी चौक के समीप किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार और जेएसआई सत्येंद्र पासवान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मृतका के परिवारवालों को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए, जिसके कारण शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Whatsapp group Join

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है