NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : उत्तेजक पोस्ट या गतिविधियों पर सजग रहकर नजर रखी जाएगी

नवगछिया : आगामी मोहर्रम समारोह के मद्देनजर नवगछिया आदर्श थाने में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अगुवाई अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम में नवगछिया आदर्श थाने के थानाध्यक्ष रवि शंकर, शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस की प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। एसडीओ ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे आपसी सहयोग और समुदायिक समन्वय के साथ इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।

Whatsapp group Join

 प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, उत्तेजक पोस्ट या गतिविधियों पर सजग रहकर नजर रखी जाएगी, और यदि कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी ने मिलकर एकजुटता से त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है