नवगछिया : ई-किसान भवन में रविवार को खरीफ महाअभियान 2024 आयोजित
बिहपुर । बिहपुर के ई-किसान भवन में रविवार को खरीफ महाअभियान 2024 आयोजित होगा। जिसमें किसानों को मोटे अनाज समेत कलस्टर के बारे विशेष रूप से जानकारी दी जाएगी।
बीटीएम सन्नी कुमार ने बताया कि इसमें किसानों को मक्का, बाजरा व मिलेट्स के बारे में भी बताया जाएगा। प्रखंड लेखापाल धीरज कुमार ने बताया कि वहीं सबौर कृषि विश्वविद्यालय से आए वैज्ञाानिक भी किसानों को उन्नत व लाभप्रद खेती करने के तरीके बताएंगे।

