NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : इमाम हुसैन की याद में निकाला जुलूस युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

खरीक/नारायणपुर :मुहर्रम के अवसर पर बुधवार को ताजिया के साथ निशान जुलूस निकाला गया। प्रखंड के मीरजाफरी, धु्वगंज, नागरटोला, खरीक बाजार, पूर्वी व पश्चिमी घरारी, कड़हरू समेत विभिन्न गांवों मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने जुलुस निकाला। युवाओं के हाथों में लहराते निशान ने जुलूस की शोभा दोगुनी कर दी। जुलूस में शामिल युवाओं की टीम जगह-जगह कौशल का प्रदर्शन करते हुए खरीक बाजार स्थित गोल चौक पहुंची। वहां सभी जुलूस का एक-दूसरे से मिलान हुआ। इसके बाद बारी-बारी से जुलूस अपने-अपने गांव लौटे।

Whatsapp group Join

देर शाम पहलाम के लिए पुनः गांवों से जुलूस निकालकर गोल चौक पहुंचा। जहां देर रात तक पहलाम का सिलसिला चला। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, सीओ अनिल भूषण, बीडीओ राजीव रंजन कुमार, खरीक थाना के जेएसआई धर्मेन्द्र वर्मा, सौरभ कुमार सिंह, जियाउल इस्लाम खान, सत्येंद्र पासवान, रामवचन प्रसाद,

बीपीआरओ नागेश्वर प्रसाद समेत जगह-जगह मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और जवान तैनात थे। वहीं बिहपुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकाला गया। मुस्लिम भाइयों ने पारंपरिक अस्त्रों से खेल का प्रदर्शन किया। मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सरपरस्त बिहपुर खानकाह गद्दीनशीं हजरत अली कोनेन खां फरीदी, सदर मो. इरफान आलम, उप प्रमुख एनामुल हक, अहमद मतवाला, मो. इमरान मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है