नवगछिया : आपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा से जुटे बदमाशों में से एक गिरफ्तार
नवगछिया | आपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा से जुटे पांच बदमाशों में से एक को पुलिस ने कट्टा और दो गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।
नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि गोपालपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि पांच अपराधि हथियार गोली से लैस होकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए मकंदपुर चौक के पास घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तभी हरनाथचक की ओर से आ रहे सभी बदमाश भागने लगे। पुलिस ने एक को खदेड़कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार शिवम कुमार सिंधिया मकंदपुर का रहने वाला है। उसकी तलाशी लेने पर एक कट्टा और दो गोली मिली। पुलिस अन्य बदमाशो की तलाश कर रही है।


