NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया :आग लगने से पांच दुकान राख, युवक झुलसा

नवगछिया : बदमाशों ने एक घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग आसपास की दुकानों और घरों में फैल गई। इस घटना में 6 दुकानें और दो घर सहित उसमें रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना सोमवार की देर रात एनएच-31 किनारे की है।

Whatsapp group Join

लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना भवानीपुर थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं दुकानदार नारायणपुर निवासी विशाल कुमार झुलस गया। वह दुकान में ही सो रहा था। उसने इस जगह पर दो माह पहले ही दुकान खोला था। इससे पहले चौहद्दी गांव के पास उसकी दुकान से सामान और रुपए चोरी हो गए थे। परिजन उसे इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

दुकानदार विशाल यादव ने बताया कि मैं गहरी नींद में था। अचानक गर्मी लगने लगी तो मेरी नींद खुली। देखा कि चारों तरफ आग फैली थी। दुकान के बाहर जाफरी में ताला लगा दिया था। जिसके कारण निकालने का कोई साधन नहीं था। आग तेज होने लगी तो टाटिया फाड़कर भागा, लेकिन तब तक में मेरा दाहिना हाथ, पैर, कमर बुरी तरह झुलस गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है