NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया अस्पताल में बवाल: सड़क हादसे के बाद परिजनों और पुलिस में झड़प

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में एनएच-31 स्थित गोपी ढाबा के पास हुए सड़क हादसे के बाद शुक्रवार रात अनुमंडल अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। घायल को लेकर पहुंचे परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो कुछ देर के लिए अफरा-तफरी में बदल गई।

Whatsapp group Join

जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में घायल एक वृद्ध को रंगरा थाना पुलिस इलाज के लिए अस्पताल लाई थी। पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे बाइक चालक युवक को भी मौके से पकड़ लिया था और उसे भी साथ में अस्पताल लाया गया था।

अस्पताल पहुंचते ही घायल वृद्ध के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस पर उसे छोड़ने का आरोप लगाने लगे। उनका कहना था कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस का पक्ष था कि आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और नोकझोंक धक्का-मुक्की में बदल गई। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच दहशत का माहौल बन गया। करीब आधे घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

मामले की जानकारी मिलते ही आदर्श थाना से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद घायल वृद्ध को बेहतर इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां परिजन उन्हें लेकर रवाना हो गए।

पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

रंगरा थाना प्रभारी विश्व बंधु कुमार ने बताया कि आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत थाने लाया जा रहा था, लेकिन परिजनों को गलतफहमी हो गई कि उसे बचाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है