NAUGACHIA News

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : अवैध खनन के आरोप में ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त, चालक फरार

नवगछिया । खरीक पुलिस और खनन विभाग के पदाधिकारियों ने रविवार को दादपुर में छापामारी की। जहां कोसी नदी के समीप अवैध रूप से मिट्टी काट रहे एक जेसीबी और ट्रैक्टर को छापामारी टीम ने जब्त कर लिया। जबकि, छापामारी टीम को देखते ही जब्त जेसीबी और ट्रैक्टर का चालक सहित अन्य कई चालक भी अपनी-अपनी ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहे।

Whatsapp group Join

छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी ने बताया कि जब्त जेसीबी और ट्रैक्टर दादपुर निवासी गुलशन यादव का है। रविवार को सूचना मिली कि गुलशन यादव खुलेआम मिट्टी कटवा रहा है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मामले को जब्त जेसीबी और ट्रैक्टर के मालिक और चालक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के उस्मानपुर कलबलिया धार, नागरटोला कलबलिया धार, चोरहर, ढोड़िया, दादपुर समेत अन्य कई जगहों पर कोसी धार और कलबलिया धार में खुलेआम मिट्टी माफिया अवैध खनन कर रहा है। ट्रैक्टर चालक सभी नियमों को ताक पर रख काफी तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। जिसके कारण हमेशा सड़क हादसे का संभावना बना रहा था। बाबजूद इसके मिट्टी माफिया के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है