नवगछिया : अब अपराधी नहीं लूट पाएंगे फसल, घुड़सवार पुलिस पहुंची
नवगछिया : किसानों के घर गेहूं और अन्य फसल सुरक्षित पहुंचाने के लिए संकल्पित नवगछिया पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर घुड़सवार पुलिस दिया है। रविवार को गोपालपुर थाना में घुड़सवार पुलिस को पदस्थापित किया गया।
सुदूर दियारा के इलाके में बाहुबलियों द्वारा किसानों की तैयार फसल जोर जबदस्ती काटकर अपने घर ले जाने की घटना पर रोक लगाने के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गोपालपुर थाना में घुड़सवार पुलिस को फसल तैयारी तक पदस्थापित किया गया है।

