NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : अनुमंडल में गंगा और कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से स्थिति भयावह

नवगछिया अनुमंडल में गंगा और कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से स्थिति भयावह हो गई है। गंगा के साथ कोसी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से रंगरा प्रखंड के सहौरा जहागीर में चारों ओर पानी फैल गया है। प्रभावित परिवारों की स्थिति दयनीय हो गई है, लोग लगातार घरों से सामान लेकर ऊंचे स्थानों और सड़क किनारे झोपड़ियां बनाकर रहने पर विवश हो गए हैं।

Whatsapp group Join

सहौरा में बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासन द्वारा कोई राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। लोग कम्युनिटी किचन, पशु चारा, प्लास्टिक और सूखा राशन वितरण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि अस्थायी शौचालय और पेयजल की व्यवस्था जल्द की जाए। वहीं, उपमुखिया राजदेव गुप्ता के नेतृत्व में सभी वार्ड सदस्यों ने प्रभावित परिवारों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है।

श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने बताया कि यह प्राकृतिक आपदा नहीं, मानव-निर्मित आपदा है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक हमारे क्षेत्र को त्रासदी का सामना करना पड़ेगा। यह बाढ़ के पूर्व तटबंधों के निर्माण में लापरवाही का परिणाम है। इस दौरान आजाद हिंद मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, वार्ड सदस्य विकास यादव, छोटू कुमार, कुमोद यादव और शुभम यादव उपस्थित रहे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है