NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, गंदगी और पानी संकट से मरीज परेशान

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, शौचालयों की दयनीय स्थिति और पानी की भारी किल्लत से मरीजों व उनके परिजनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Whatsapp group Join

इलाज के लिए आए सरोज कुमार ने बताया कि अस्पताल के शौचालयों की स्थिति इतनी खराब है कि उनका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। चारों ओर गंदगी फैली हुई है और पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में साफ-सफाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ही सफाई नजर आती है, जबकि सामान्य दिनों में परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है।

अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र ने बताया कि बाथरूम की सफाई को लेकर नगर परिषद को सूचना दी गई है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अस्पताल परिसर से नल चोरी हो जाने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र यादव ने अस्पताल की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रबंधन को तत्काल सफाई और मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों तक उठाया जाएगा।

अस्पताल की इस खराब स्थिति को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और जल्द से जल्द व्यवस्था सुधार की मांग तेज हो गई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है