
नवगछिया : विक्रमशिला पुल पर मंगलवार की सुबह ट्रक ने घास लेकर भगालपुर की ओर जा रहे मालवाहक टेंपो में पीछे से धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में मालवाहक टेंपो पर सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई. जबकि टेंपो पर सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक महिला परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी अलालपुर निवासी चानो मंडल की पत्नी साबो देवी 50 वर्ष है.
जबकि घायल में शैलेंद्र कुमार 16 वर्ष पिता शंकर मंडल, किरण देवी पति सुनील मंडल, मंगली देवी पति टुमो मंडल, लवकुश कुमार 15 वर्ष पिता टुमो मंडल शामिल हैं. दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस में घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया. जबकि दुर्घटना में मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया. मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि सभी लोग घास बेचने का काम करते हैं. मंगलवार की सुबह भी टेंपू पर सवार सभी लोग घास लेकर उसे बेचने के लिए ही जा रहे थे.
विक्रमशिला पुल के पाया नंबर 102 के पास अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टेंपू में धक्का मार दिया. जिससे टेंपू पर सवार महिला की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि टेंपो पर सवार अन्य 4 लोग घायल हो गए. परबत्ता थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि घायलों का इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. दुर्घटना के संदर्भ में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दुर्घटनाग्रस्त टैंपू को जप्त कर लिया गया है.













Leave a Reply