NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया :अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम, दुकानदारों को मिला 2 दिन का अल्टीमेटम

नवगछिया । अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को नवगछिया नगर परिषद एवं अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम तेतरी जीरोमाइल चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम बुलडोजर, ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों के साथ पूरी तैयारी में थी।

Whatsapp group Join

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों ने प्रशासन से दो दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का समय मांगा, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया। हालांकि प्रशासन ने साफ चेतावनी दी कि तय समय सीमा के बाद सख्ती से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

नवगछिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। सड़क किनारे अवैध दुकानें, खड़े वाहन और अस्थायी कब्जों से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

स्थिति यह है कि इलाके में आए दिन जाम और दुर्घटनाएं आम बात हो गई हैं। प्रशासन द्वारा पिछले एक सप्ताह से माइकिंग के जरिए अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही थी, लेकिन दुकानदारों की ओर से कोई पहल नहीं की गई।

कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने इस बार सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि समय सीमा समाप्त होते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है