NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित

नवगछिया : नगर परिषद की पार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष चंपा कुमारी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसका संचालन प्राचार्य कंचन कुमारी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य इंद्रा कुमारी, हेमलता चौहान, डॉक्टर मीना कुमारी, रूपम प्रियदर्शनी की ओर से सभी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कुल 40 महिलाओ को सम्मानित किया गया। चंपा कुमारी ने बताया, बिहुला नारी गौरव सम्मान के तहत सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्राचार्य रोशन लाल ने कहा, यह दिन विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों, उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। विद्यालय की ओर से सभी महिलाकर्मी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। वहीं बलहा पंचायत भवन में मुखिया रंजीता कुमारी की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया।

शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक के अनूठे पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। बता दें कि प्रधानाध्यापक दीपक की अगुआई में स्कूल के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने नारी के सम्मान स्वरूप वरीय शिक्षिका अनीता कुमारी को एक दिन का प्रधानाध्यापक पद सौंपकर विद्यालय के संचालन का अनुरोध किया।

Whatsapp group Join

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है