गुरु-शनि के साथ बुध भी वक्रि हो जाएगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ आरंभ होगा। देश में शांति बनी रहेगी एवं अच्छी वर्षा जारी रहेगी। चार्तुमास्य का आरंभ एवं देवशयनी एकादशी भी इसी सप्ताह रहेगी। बाजार में मंदी आ सकती है।

(सुबह 09.15 से 12.15 दिन में) 7 जुलाई, वाटिका रोपण, प्रसूति का स्नान
(सुबह 09.05 से 12.15 दिन में) 8 जुलाई, नामकरण, देवप्रतिष्ठा, जलाशय निर्माण।

7 जुलाई, रविवार, स्कंदषष्ठी
9 जुलाई, मंगलवार, महाष्टमी व्रत
12 जुलाई, शुक्रवार, देवशयनी एकादशी व्रत

चातुर्मास्य में प्रवास क्यों नहीं? 12 जुलाई 2019 देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास्य का प्रारंभ होगा। आगे के चार माह में अब साधु-संत एक ही जगह रहकर उपासना करेंगे। यह चार माह अब वर्षा ऋतु के रहेंगे। इस काल में कई नए जीवन उत्पन्न होते हैं, प्रवास के दौरान उनको नुकसान न हो इसलिए एक जगह रहते हैं। रास्ते भी इन दिनों अवरुद्ध होते हैं।

मेष

गुरु अष्टम एवं राशि स्वामी मंगल नीच का है। सप्ताह की शुरुआत में संघर्ष रहेगा। सोमवार से अप्रत्याशित सफलताएं मिलेंगी। कार्यस्थल पर सम्मान प्राप्त होगा व बातों को महत्व प्राप्त होगा। प्रबंधन की क्षमता का विकास होगा। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी।
करने योग्य : मां काली का दर्शन एवं पूजन करें।
प्रोफेशन | नया कारोबार शुभ रहेगा। नौकरी में उपलब्धियां मिलेंगी।
शिक्षा | योग्यता उत्तम रहेगी। साधनों का सही प्रयोग करने में सफल होंगे।
स्वास्थ्य | खांसी व पेट में दर्द हो सकता है। साफ पानी का प्रयोग करें।
प्रेम | साथी से दूरी रहेगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल में कमी रहेगी।

Whatsapp group Join

वृषभ

भाग्य एवं पिता का सहयोग मिलेगा। किसी बड़े कार्य के हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। न्यायालयीन विवादों में पक्ष मजबूत होगा, बाधाओं
को पार करने में सफल होंगे। यात्रा पर जाना किसी बड़े लाभ की ओर संकेत करता है।
करने योग्य : श्रीदुर्गाजी के दर्शन करें।
प्रोफेशन | प्रमोशन के मौके के साथ नए अवसर मिलेंगे। निवेश से बचें।
शिक्षा |नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे। तकनीक के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य | घुटनों एवं पीठ में पीड़ा हो सकती है। बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
प्रेम | संबंधों में अनबन हो सकती है। जीवन साथी के साथ समय बिता पाएंगे।

िमथुन

तृतीय चंद्र शुरुआत में आय की स्थिति अच्छी बनाएगा। सप्ताह के मध्य में धन की कुछ समस्या आ सकती है, किंतु शीघ्र ही दूर होगी। कुछ मामलों में अनिर्णय की स्थिति बनेगी लेकिन सही सलाह से आगे बढ़ेंगे। परिवार के मामले सुखद रहेंगे। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।
करने योग्य : श्रीशंकर पार्वती का पूजन करें।
प्रोफेशन | नौकरी में जिम्मेदारियां व कार्य बढ़ेगा। व्यापार सामान्य रहेगा।
शिक्षा | परिणाम अनुकूल होंगे एवं शैक्षणिक यात्रा का योग बनेगा।
स्वास्थ्य | पेट व त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। एलर्जी भी संभव है।
प्रेम | साथी का व्यवहार विचलित कर सकता है। प्रेम में तनाव संभव है।

कर्क

दूसरा चंद्र लाभकारी बना हुआ है। सप्ताह में परेशानी नहीं आएगी। आय की स्थिति मजबूत रहेगी व किसी नए बड़े कार्य को करने की फलदायी योजना बनेगी। सम्मान की प्राप्ति होगी। सप्ताहांत में परिवार में कुछ परेशानी आने की संभावना है। सावधानी रखने से लाभ होगा।
करने योग्य : श्रीराधा-कृष्ण का ध्यान करें।
प्रोफेशन | नौकरी में कार्य अधिक रहेगा। व्यवसाय में तेजी रहेगी।
शिक्षा | पढ़ाई में कठिनाई आ सकती है। विषय चयन में सावधानी रखें।
स्वास्थ्य | सर्दी, खांसी संबंधी रोग हो सकते हैं। थकावट एवं तनाव भी रहेगा।
प्रेम | व्यस्तता साथी से दूर रखेगी। समझदारी से रिश्ते निभाएं।

िसंह

गुरु-मंगल के कारण शुरुआत में कुछ परेशानी रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे समय पक्ष में हो जाएगा। अंदाज से कोई कार्य ना करें। अच्छी तरह छानबीन करके ही किसी के साथ व्यवहार करें। सप्ताहांत में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी एवं भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा।
करने योग्य : शिवलिंग पर दूध अर्पण करें।
प्रोफेशन | अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश से बचने का प्रयास करें।
कार्यक्षेत्र | व्यापार में अति-आत्मविश्वास हानिकारक होगा।
स्वास्थ्य | स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पेट व वात संबंधी समस्या हो सकती है।
प्रेम | साथी के साथ तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में गंभीरता रखें।

कन्या

सुखद आश्चर्यजनक समाचार मिलेगा। सभी ओर प्रसन्नता का माहौल रहेगा व कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। सुख सुविधाओं का उपभोग करेंगे व कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। अटके कार्यों में तेजी आएगी तथा संपत्ति में वृद्धि का योग बनेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
करने योग्य : श्रीनारायण का दर्शन पूजन करें।
प्रोफेशन | व्यापार व नौकरी में योजना अनुसार कार्य होंगे व सफलता मिलेगी।
शिक्षा | गणित-विज्ञान के छात्रों को सफलता मिलेगी। परिणाम सुखद होंगे।
स्वास्थ्य | स्वास्थ्य में सुधार होगा। पैरों व जोड़ों में दर्द की आशंका बनी हुई है।
प्रेम | जीवनसाथी से सुख व सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

तुला

कार्य में सक्रियता रहेगी। यात्रा में नुकसान की आशंका है। कुछ अनचाहे कार्य करने पड़ सकते हैं, अनावश्यक विवादों से सामना हो सकता है। योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़चनें आ सकती हैं। सप्ताहांत में खुशियों की प्राप्ति होगी एवं कार्यों में तेजी आएगी।
करने योग्य : श्रीहनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।
प्रोफेशन | नौकरी में कार्य में बदलाव परेशान करेगा। व्यापार में मुनाफा होगा।
शिक्षा | शैक्षणिक परिणाम सुखद होंगे एवं मनचाही सफलताएं मिलेेंगी।
स्वास्थ्य |आलस्य व थकावट रहेगी। कान में समस्या हो सकती है।
प्रेम | जीवनसाथी का व्यवहार उदासीन रहेगा। प्रेम में निराशा होगी।

वृश्चिक

पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा, किंतु अतिआत्मविश्वास नुकसानदायक हो सकता है। कई बार विचार कर एवं सलाह लेकर कदम बढ़ाएं। भाइयों से सहयोग मिलेगा व निर्धारित कार्य समय पर पूरा करने में सफल होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। वाहन से कष्ट हो सकता है।
करने योग्य : श्री राधा-कृष्ण के दर्शन करें।
प्रोफेशन | नौकरी में मातहत नाराज रह सकते हैं। व्यापारिक निवेश लाभ देगा।
शिक्षा | तकनीकी शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परिणाम अच्छे होंगे।
स्वास्थ्य | खांसी, सर्दी एवं एलर्जी रोग हो सकते हैं। मूत्र विकार हो सकता है।
प्रेम | जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है।

धनु

पांच ग्रहों का प्रभाव होने से सावधानीपूर्वक कार्य करना श्रेष्ठ रहेगा। विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही काम करना ठीक होगा। निवेश से बचें। जोखिमपूर्ण कार्यों से यथासंभव दूर रहें। विवादों की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। रिश्तों को निभाने में परेशानी आएगी।
करने योग्य : शिवलिंग पर जल अर्पण करें।
प्रोफेशन | अधिकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे। व्यापार में संभलकर रहें।
शिक्षा | मनचाहे परिणाम मिलने में कठिनाई होगी।
स्वास्थ्य | तनाव व पीठ में जकड़न हो सकती है। निरंतर कार्य से कठिनाई होगी।
प्रेम | प्रेम संबंधों में अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिलेगी। साथी से तनाव हो सकता है।

मकर

संतान से सुख व सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी व नए कार्य की शुरुआत होने के साथ ही कार्यक्षेत्र का विकास होगा। अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, किसी बड़े कार्य के बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। विरोधी परेशान कर सकते हैं, लेकिन काबू करने में सफल होंगे।
करने योग्य : श्रीसीता-रामजी का दर्शन करें।
प्रोफेशन | स्थानांतरण के योग से नए ऑफर प्राप्त होंगे। व्यापार उत्तम रहेगा।
शिक्षा | प्रतियोगी परिणाम मनचाहे होंगे। एडमिशन भी इच्छित जगह मिलेगा।
स्वास्थ्य | थकावट से शरीर में एवं घुटनों में दर्द रह सकता है।
प्रेम | प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेंगे।

कुंभ

सप्ताह के शुरुआती दिनों में परेशानियां आ सकती हैं, किंतु आगे समाप्त होती जाएंगी। आपकी निष्क्रियता से विरोधी हावी हो सकते हैं, अत: सचेत रहें व नजर बनाए रखें। सहयोगियों कोे शिकायत हो सकती है। सप्ताहांत में मामलों को संभालने में सफल होंगें।
करने योग्य : गाय को हरा चारा खिलाएं।
प्रोफेशन | नौकरी में प्रयास से सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार संभव है।
शिक्षा | गणित, विज्ञान एवं वाणिज्य के विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य | पैर में चोट लगने का भय है। ज्वर एवं जुकाम हो सकता है।
प्रेम | प्रेम प्रस्ताव विफल हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन

गुरु की वक्रीय पूर्ण दृष्टि से आपका रुझान कुछ विपरीत कार्यों की ओर हो सकता है। इससे सावधान रहें एवं सही कार्यों की ओर अग्रसर हों। प्रतिद्वंद्वी से कड़ी टक्कर हो सकती है, किंतु विजय आपकी ही होगी। निर्णय संतुष्टि प्रदान करने वाले होंगे एवं सफलतादायक सप्ताह रहेगा।
करने योग्य : रोज 10 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
प्रोफेशन | अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी।
शिक्षा | उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। बड़ी सफलताएं मिलेगी।
स्वास्थ्य | अत्यधिक कार्य से थकावट व ज्वर हो सकता है।
प्रेम |जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संबंधों में सफलता मिलेगी।