पकड़ा निवासी छोटे सिंह हत्याकांड का आरोपी ब्रजकिशोर सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह को नवगछिया पुलिस ने शुक्रवार केा नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया।

नवगछिया इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि छोटे सिंह की पत्नी रिंकू देवी ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में एसपी कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठने की धमकी दी थी। पत्नी के बयान पर पूर्व प्रमुख मंटू सिंह, बालकिशोर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, खगेश सिंह, कैलाश सिंह, तीरो सिंह और कैलाश सिंह और महेश मण्डल को नामजद करते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घण्टे ले भीतर मंटू सिंह के शार्प शूटर कदवा निवासी महेश मंडल को गिरप्तार कर जेल भेज दिया था।बाद में पुलिस ने खगेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल दिया। आरोपी विजयंत को भी पुलिस ने पटना से पकड़ा था। मंटू सिंह और छोटे सिंह में बहुत पुराना विवाद था। मंटू सिंह बाहुबली बिनोद यादव की हत्या का भी आरोपी था। उसने ट्रांसपोर्टर पुरीलाल की सरेआम हत्या की थी।

Whatsapp group Join

हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार:

नवगछिया इंस्पेक्टर राज कपूर कुशवाहा ने पकडा में बीते दिनों विवाद के बाद गोली मारने के आरोपी मनीष कुमार को एक देसी कट्टा और एक गोली के साथ पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि जेल में बंद खगेश के कहने पर हमने गोली मारी थी। उसने बताया कि हथियार गौतम सिंह और रोहित राय ने उसको उपलब्ध करवाया था। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गयी थी। इसके बाद वहां पुलिस कैम्प खुल गया है।