नवगछिया पुलिस जिले के टॉप-20 बदमाशों की सूची जारी की गई है। इसमें एक अपराधी पलटू सिंह (हरिअो, बिहपुर) की हत्या कर दी गई है। जबकि एक बदमाश चंदन कुमार न्यायिक हिरासत में है। बाकी 18 बदमाशों को नवगछिया पुलिस खोज रही है। 18 में17 बदमाशों का अलग-अलग कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुअा है।

इनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ नवगछिया पुलिस ने एसटीएफ का सहयोग भी मांगा है। कुछ बदमाशों पर तो इनाम भी घोषित हुअा है। इन अपराधियों का गिरफ्तारी वारंट नवगछिया एसपी ने अाईजी अभियान को भी भेजा है।

इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए खरीक, बिहपुर, रंगरा, परबत्ता, ढोलबज्जा, कदवा अादि थानों की पुलिस कई बार छापेमारी भी कर चुकी है। लेकिन अब तक पकड़े नहीं गए। ये बदमाश नवगछिया के अलग-अलग इलाकों में गैंग बना कर क्राइम करते हैं। कुछ बदमाशों का ठिकाना गंगा-कोसी का दियारा है। जबकि कुछ पड़ोसी जिला मधेपुरा, कटिहार में जाकर शरण लेते हैं।

Whatsapp group Join

ये हैं नवगछिया के मोस्ट वांडेड क्रिमिनल

सागर यादव कमलाकुंड, इस्माइलपुर

अखिलेश मंडल गोनरचक, परबत्ता

विद्यानंद सिंह पचगछिया टोला, कदवा

मनोज सिंह पचगछिया टोला, ढोलबज्जा

कुंदन कुमार प्रतापनगर, ढोलबज्जा

लड्डू राय प्रतापनगर, ढोलबज्जा

वरुण मंडल साधोपुर, रंगरा

पिंटू मंडल साधोपुर, रंगरा

बजरंगी सिंह खोपड़िया, चौसा, मधेपुरा

शबनम यादव नारायणपुर, बिहपुर

देवानंद झा शाहपुर, बिहपुर

निवास यादव नारायणपुर, बिहपुर

मुकेश यादव नारायणपुर, बिहपुर

मंगल साह बलहा, बिहपुर

अनमोल साह बलहा, बिहपुर

रंजीत यादव बलहा, बिहपुर

सिंटू यादव यादव ढोढ़िया, खरीक

मुन्ना मंडल भ्रमरपुर, सतियारा, बिहपुर